फ़ोन नहीं, टीवी क्यों?
फ़ोन बच्चे के हाथ में होता है और उसमें ध्यान भटकाने वाली बहुत चीज़ें होती हैं। टीवी सबके सामने होता है: माता-पिता देख सकते हैं कि बच्चा क्या देख रहा है, भाई-बहन साथ पढ़ सकते हैं, और स्क्रीन दूर होने से छोटी आँखों पर कम ज़ोर पड़ता है।
VHM TV ऐप में सिर्फ़ लेसन हैं। न ब्राउज़र, न दूसरे वीडियो, न स्क्रॉल करने को कुछ।
दो मिनट में शुरू
टीवी पर VHM Academy ऐप इंस्टॉल करें। टीवी पर QR कोड आएगा। फ़ोन के VHM ऐप से स्कैन करें — टीवी अपने आप बच्चे की अपनी होम स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिमोट से कुछ टाइप नहीं करना।
नियंत्रण माता-पिता के हाथ में
फ़ोन से रोज़ का समय तय करें। हर बच्चे की अपनी प्रोफ़ाइल — अपनी कक्षा, विषय और प्रगति — ताकि भाई-बहन के लेसन आपस में न मिलें।
क्या मिलता है
नर्सरी से कक्षा 12 तक के रिकॉर्डेड वीडियो लेसन, गुजराती, हिंदी और अंग्रेज़ी माध्यम में, GSEB, CBSE और ICSE के लिए। पढ़ने को नोट्स, अभ्यास के लिए क्विज़, त्योहारों और खास दिनों का VHM SPECIAL कैलेंडर, और सरकारी परीक्षा की तैयारी।
किन टीवी पर चलता है
Android TV, Google TV, Android वाले स्मार्ट टीवी, और Android TV स्टिक या बॉक्स।
लोग जो पूछते हैं
क्या स्मार्ट टीवी चाहिए?
Android TV या Google TV वाला टीवी, या किसी भी टीवी में HDMI से लगी Android TV स्टिक या बॉक्स चलेगा।
बच्चा टीवी पर साइन इन कैसे करे?
टीवी पर QR कोड आता है। फ़ोन के VHM ऐप से एक बार स्कैन करें, टीवी अपने आप साइन इन हो जाएगा।
क्या बच्चे का देखने का समय तय कर सकते हैं?
हाँ। फ़ोन से रोज़ का समय तय करें; समय पूरा होने पर टीवी लेसन रोक देता है।
क्या पैसे देने से पहले आज़मा सकते हैं?
हाँ। बिना साइन इन के ऐप देख सकते हैं, और मुफ़्त साइन इन से 7 दिन का ट्रायल शुरू होता है।